हिंदी: त्रुटी निकालना (IBPS RRB Hindi Language Questions)

निचे प्रत्येक प्रशन में (1), (2), (3), (4) क्रमांक दिए गए है। आपको यह देखना है की वाक्य के किसी भाग में व्याकरण, भाषा, वर्तनी, शब्दों के गलत प्रयोग या इसी तरह की कोई त्रुटी तो नही है। अगर वाक्य त्रुटी रहित है तो उत्तर (5) होगा।

  1. शैतान ने आदमी के कान में पहली (1)/ बार पर-प्रशंसा का श्रीगणेश किया (2)/ था, पर बाद में महिलओं ने इस (3)/ पर एकाधिकार कर लिया(4)
    क) (1)
    ख) (2)
    ग) (3)
    घ) (4)
    ड़) कोई त्रुटी नहीं
    View Answer
      विकल्प ख
    स्पष्टीकरण:
    पर-प्रशंसा -> पर-निन्दा
             
  2. फूल मुरझाने के लिए विकसित (1)/ होता है और चाँद खिलने के (2)/ लिए किन्तु फूल मुरझाने से पहले (3)/ अपनी सुगंध का प्रसार करता है(4)
    क) (1)
    ख) (2)
    ग) (3)
    घ) (4)
    ड़) कोई त्रुटी नहीं
    View Answer
      विकल्प  ख
    स्पष्टीकरण:
    खिलने-> छिपने             
  3. तनाव रहने से मनुष्य विभिन्न कुवृतियों (1)/ से ग्रस्त हो जाता है लंबे समय तक (2)/ तनाव ग्रस्त रहने से अल्सर, स्मृतिहीन (3)/ होना, आदि बीमारियाँ पैदा हो जाती हैं(4)
    क) (1)
    ख) (2)
    ग) (3)
    घ) (4)
    ड़) कोई त्रुटी नहीं
    View Answer
      विकल्प
    स्पष्टीकरण:
    कुवृतियों -> व्याधियों
                  
  4. भारत के विभिन्न भागों में (1)/ हो रही राष्ट्रवादी गतिविधियों ने (2)/ देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता के (3)/ लिए खतरा पैदा कर दिया है (4)
    क) (1)
    ख) (2)
    ग) (3)
    घ) (4)
    ड़) कोई त्रुटी नहीं
    View Answer
      विकल्प ख
    स्पष्टीकरण:
    राष्ट्रवादी -> आतंकवादी         
  5. गुरु नानक जी ने ‘मनजीते जगजीत’ (1)/ कहकर मन के संबंध में कहा है कि यदि (2)/ व्यक्ति ने अपना मन जीत लिया है और उससे दुर्बल रूप में (3)/ इधर-उधर नहीं छोड़ा तो उसने संसार जीत लिया(4)
    क) (1)
    ख) (2)
    ग) (3)
    घ) (4)
    ड़) कोई त्रुटी नहीं
    View Answer
      विकल्प
    स्पष्टीकरण:
    दुर्बल -> निरंकुश             
  6. फिल्मों के गीत (1)/ सुख-दुख के साथी बन जाते हैं (2)/ और व्यक्ति के एकाकीपन, (3)/ निराशा, दुख आदि को कम करते हैं(4)
    क) (1)
    ख) (2)
    ग) (3)
    घ) (4)
    ड़) कोई त्रुटी नहीं
    View Answer
      विकल्प ड़
                  
  7. 18 वर्ष की शती से पहले कन्या का विवाह (1)/ करना उसके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य (2)/ की दृष्टि से और सामाजिक हित की दृष्टि से (3)/ आपत्तिजनक माना जाता है (4)
    क) (1)
    ख) (2)
    ग) (3)
    घ) (4)
    ड़) कोई त्रुटी नहीं
    View Answer
      विकल्प
    स्पष्टीकरण:
    शती -> आयु
                  
  8. धरती पर बदलते पर्यावरण (1)/ को देखकर सभी देश (2)/ व समृद्ध लोग वन-संरक्षण (3)/ की बात जोर-शोर से उठा रहे हैं(4)
    क) (1)
    ख) (2)
    ग) (3)
    घ) (4)
    ड़) कोई त्रुटी नहीं
    View Answer
      विकल्प
    स्पष्टीकरण:
    समृद्ध -> प्रबुद्ध            
  9. विज्ञान का सबसे बड़ा (1)/ अभिशाप यह है कि मानव आस्तिक (2)/ हो गया है और लोक-परलोक (3)/ में विश्वास नहीं रखता(4)
    क) (1)
    ख) (2)
    ग) (3)
    घ) (4)
    ड़) कोई त्रुटी नहीं
    View Answer
      विकल्प
    स्पष्टीकरण:
    आस्तिक ->नास्तिक
                  
  10. सफल मानव वह है जो भयंकर बाधाओं (1)/ में भी अपने जीवनमूल्यों को (2)/ नहीं घोड़ता और जीवन रूपी मल्लाह को पार (3)/ लगाता है, विधाता के विधान से नहीं घबराता है (4)
    क) (1)
    ख) (2)
    ग) (3)
    घ) (4)
    ड़) कोई त्रुटी नहीं
    View Answer
      विकल्प घ
    स्पष्टीकरण:
    मल्लाह -> नैया         

 

 

Related posts

12 Thoughts to “हिंदी: त्रुटी निकालना (IBPS RRB Hindi Language Questions)”

  1. Ravi Upadhyay

    thnkuu so much… is br hindi me 30+ pakka…

    1. ครђ

      Haha laane hi padenge …cutoff be 24 ke aaspaas rehti hai Hindi me 😀

      1. Pooja?P.O. ??2017????

        Hindi or kaha se prepare kru?

        1. ครђ

          Book le saktey ho aap koi b achhi si market me jo available ho 🙂

          1. Pooja?P.O. ??2017????

            Thnks

  2. ครђ

    Thanks Mam!! 🙂

  3. _/_

    18 वर्ष की शती से पहले कन्या का विवाह (1)/ करना उसके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य (2)/ की दृष्टि से और सामाजिक हित की दृष्टि से (3)/ आपत्तिजनक मन जाता है (4)
    क) (1)
    ख) (2)
    ग) (3)
    घ) (4)
    ड़) कोई त्रुटी नहीं
    View Answer
    विकल्प क
    स्पष्टीकरण:
    शती -> आयु
    आपत्तिजनक मन जाता है
    bold letter ki jgah mana jaata hai hoga

  4. Sachin shukla( Banker 2018)

    8/10 ty

Comments are closed.